{"_id":"5d4be1c38ebc3e6cdf2c9c94","slug":"two-killed-in-separate-incidents-in-jharkhand-s-palamau-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पलामू जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पलामू जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत
Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झारखंड पुलिस ने बताया कि पलामू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी से टकराने के चलते एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात युवक प्लेटफॉर्म के किनारे खड़े होकर अपने मोबाइल फोन से बात कर रहा था तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, एक दूसरी घटना में एक 26 वर्षीय महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सविता देवी के रूप में हुई है। सविता देवी अपने आंगन में झाड़ू लगा रही थी तभी सांप ने उसे काट लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
