{"_id":"61a15d23d61c6d34e4241ca9","slug":"two-die-after-vehicle-overturns-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: झारखंड में पलटा वाहन, दो की मौत और 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: झारखंड में पलटा वाहन, दो की मौत और 16 घायल
Sat, 27 Nov 2021 03:48 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 27 Nov 2021 03:48 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि 16 घायलों में से छह को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : social media
विस्तार
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक पिकअप वैन के पलट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और बांकुरा जिलों के लगभग 30 मजदूर विशाखापत्तनम के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए जमशेदपुर जा रहे थे। तो उनके साथ दुर्घटना पटमदा पुलिस थाना क्षेत्र के पटमदा-टाटा रोड पर हुई।
विज्ञापन
पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम ने कहा कि टायर के खराब होने के बाद चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कहा कि 16 घायलों में से छह को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन