फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Two crushed to death by tanker in Jharkhand

Jharkhand: सड़क किनारे बने शौचालय के पास खड़े दो लोगों को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचला; मौके पर ही तोड़ा दम

Sun, 25 Jun 2023 03:43 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Jun 2023 03:43 PM IST
सार

Jharkhand: उप संभागीय पुलिस अधिकारी कुलदीप (एसडीपीओ) टोप्पो ने बताया कि यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर उस समय हुई जब टैंकर सड़क किनारे बने एक शौचालय से टकरा गया जहां उस समय दो लोग खड़े थे।

विज्ञापन
Two crushed to death by tanker in Jharkhand
Accident (Representational) - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार टैंकर ने दो लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उप संभागीय पुलिस अधिकारी कुलदीप (एसडीपीओ) टोप्पो ने बताया कि यह दुर्घटना यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर खंडमौदा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 पर बरसोल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत उस समय हुई जब टैंकर सड़क किनारे बने एक शौचालय से टकरा गया जहां उस समय दो लोग खड़े थे।


एसडीपीओ ने बताया कि टैंकर के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया क्योंकि संभवत: सुबह उसे नींद आ रही थी और उसने दो लोगों को कुचल दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। स्थानीय निवासी दुर्घटनास्थल पर जमा हो गए और मृतकों के परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed