{"_id":"634782439357ac5e503212d5","slug":"tribal-girls-body-found-hanging-from-tree-in-dumka-fourth-incident-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: दुमका में आदिवासी छात्रा का सड़ा गला शव पेड़ पर लटका मिला, तीन माह में चौथी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: दुमका में आदिवासी छात्रा का सड़ा गला शव पेड़ पर लटका मिला, तीन माह में चौथी घटना
Thu, 13 Oct 2022 09:52 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 13 Oct 2022 09:52 AM IST
सार
आदिवासी छात्रा की मौत का ताजा मामला दुमका के अंबाजोरा गांव में हुआ। मृत छात्रा कक्षा 10 वीं में पढ़ती थी। वह अपनी माता-पिता, दादी व भाई बहनों के साथ किराए के घर में रहती थी। उसके कथित तौर पर गांव के युवक रामकुमार मरांडी से संबंध थे।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले में एक आदिवासी छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला है। जिले में हाल ही में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले तीन माह में यह चौथी घटना है। अलग-अलग तरीकों से युवतियों व छात्राओं की हत्याओं और मौतों के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
आदिवासी छात्रा की मौत का ताजा मामला दुमका के अंबाजोरा गांव में हुआ। मृत छात्रा कक्षा 10 वीं में पढ़ती थी। वह अपनी माता-पिता, दादी व भाई बहनों के साथ किराए के घर में रहती थी। उसके कथित तौर पर गांव के युवक रामकुमार मरांडी से संबंध थे। वह अक्सर उसके घर आया करता था। इससे नाराज होकर मकान मालिक ने लड़की के परिवार को मकान खाली करने का कहा था। इस पर मृतका के पिता ने 26 सितंबर को मकान मालिक से बेटी की परीक्षा खत्म होने तक वहीं रहने देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
चाचा के घर चली गई थी
प्रेम प्रसंग का मामला उजागर होने के बाद पीड़ित लड़की बीते माह अपने चाचा के गांव बड़तल्ला चली गई थी। सात अक्तूबर को वह यह कहकर चली गई थी कि, लेकिन वह अपने माता-पिता के घर जा रही है। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग व हत्या के एंगल से जांच
लड़की नहीं मिली तो 10 अक्तूबर को रामकुमार मरांडी से संपर्क किया। उससे कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बुधवार को बड़तल्ला गांव में एक पेड़ पर एक लड़की का शव लटका होने की खबर मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान अपनी बेटी के रूप में की। पुलिस मामले की प्रेम प्रसंग व हत्या के एंगल से जांच कर रही है।
लगातार ऐसी घटनाएं चिंताजनक : भाजपा नेता मरांडी
झारखंड के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दुमका जिले में पिछले तीन महीने में यह चौथी घटना है। इसको लेकर सख्त कानून बनाने की जरूरत है।