मैट्रिक, इंटर के टॉपर्स को मिलेंगे 3 लाख रुपए ईनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि राज्य सरकार मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करेगी।
उन्होंने इस घोषणा में कहा कि मैट्रिक और इंटर के तीनों संकायों (विज्ञान, वाणिज्य व कला) में राज्य में पहले तीन स्थान पर आनेवाले विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में नकद राशि दी जायेगी।
पहला स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 3-3 लाख, दूसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को 2-2 लाख और तीसरा स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। झारखंड सरकार 13 जुलाई को सभी को पुरस्कार देगी। पुरस्कार सिर्फ झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के विद्यार्थियों को ही मिलेगा।
तकनीकी कॉलेजों में टॉपर्स का सीधे नामांकन हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि राज्य के तकनीकी कॉलेजों में झारखंड एकेडमिक काउंसिल से पास होनेवाले टॉपरों के सीधे नामांकन हों। इसके लिए रास्ता खोजा जा रहा है। कई राज्यों में यह व्यवस्था है।
वर्तमान सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर 13 जुलाई को झारखंड एकेडमिक काउंसिल के मैट्रिक और इंटर के तीनों संकायों के टॉपरों को सम्मानित किया जायेगा।
सम्मान समारोह में ही सरकार विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में नकद राशि प्रदान करेगी।