फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Top naxalite leader held in Jharkhand

50 हत्याओं का आरोपी नक्सली कमांडर गिरफ्तार

Tue, 05 Aug 2014 04:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Aug 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
Top naxalite leader held in Jharkhand

झारखंड पुलिस ने रांची-खूंटी बॉर्डर पर पीपल लिबरेशन फ्रंट के नक्सली लीडर जेठा कछाप को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कछाप(30) को रविवार को एक पुलिस के छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया। जेठा कछाप 2012 में कांग्रेस विधायक देव कुमार धान के भाई राजेंद्र कुमार धान की हत्या का प्रमुख आरोपी है।

जेठा पर खूंठी और रांची दोनों जिलों में हत्या के 50 से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। नक्सली नेता जेठा पर पुलिस ने 2 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित किया हुआ था।

टीओआई में छपी खबर के अनुसार पुलिस के लिए यह एक बड़ी गिरफ्तारी है। पुलिस अब जेठा से कई अहम मामलों की पूछताछ कर रही है जिसके बाद कोई कार्यवाई की जाएगी।

जेठा, पीपल लिबरेशन फ्रंट के तहत रांची का जोनल कमांडर था। और इसी इलाके में काम करते हुए वह व्यापारियों और ठेकेदारों से लेवी लेने का काम किया करता था।

डीजीपी राजीव कुमार ने कहा कि इस गिरफ्तारी में कई पुलिस अधिकारियों ने योगदान दिया है। और इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन के लिए सभी को अवॉर्ड दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिस वक्त पुलिस की टीम ने जेठा को गिरफ्तार किया वह पीपल लिबरेशन के लगभग 10 लोगों के साथ एक मीटिंग कर रहा था। उनके मुताबिक किसी को भनक तक नहीं लगी कि पुलिस इतनी नजदीक पहुंच चुकी है। क्योंकि उन्हें लगता था कि वह उनका सुरक्षित इलाका है। जेठा और उनके आदमियों ने भागने के लिए ओपन फायर भी किया। जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने भी फायर किया। पुलिस का फोकस शुरू से जेठा को ही गिरफ्तार करना था। और इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आखिर में जेठा को गिरफ्तार कर भी लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस गिरफ्तारी में पुलिस को एक एके47 राइफल, एक नौ एमएम की पिस्टल और अन्य कुछ हथियार मिले।

एक सीनियर आईपीएस अधिकारी के अनुसार जेठा कोई नक्सली नहीं था। शुरू में वह एक छोटा सा अपराधी था। लेकिन 5 साल पहले वह पीपल लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया में आ गया। और अपने शातिर दिमाग से उसने कई काम किए और रांची का जोनल कमांडर बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed