फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three teenage girls returning from a wedding ceremony were harassed in jharkhand, police detained 18 minors

Jharkhand: विवाह समारोह से लौट रहीं तीन किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 18 नाबालिग हिरासत में लिए

Tue, 25 Feb 2025 05:20 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खूंटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खूंटी Published by: बशु जैन Updated Tue, 25 Feb 2025 05:20 PM IST
सार

खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात पांच लड़कियां रानिया इलाके में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं। शिकायत के मुताबिक तीन किशोरियों के साथ कुछ लड़कों ने दुष्कर्म किया। सभी 18 आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
Three teenage girls returning from a wedding ceremony were harassed in jharkhand, police detained 18 minors
सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले में विवाह समारोह से लौट रहीं तीन किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद 18 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि 12-17 साल की उम्र के आरोपियों को किशोर सुधार गृह भेज दिया गया है। जबकि पीड़िताओं का सोमवार को मेडिकल कराया गया।

विज्ञापन


खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात पांच लड़कियां रानिया इलाके में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं। शिकायत के मुताबिक तीन किशोरियों के साथ कुछ लड़कों ने दुष्कर्म किया। एसपी ने कहा कि रविवार को रानिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत एक टीम गठित की। इसके बाद सभी 18 आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों को सोमवार को किशोर गृह भेज दिया गया। लड़कियों का मेडिकल कराया गया। 
विज्ञापन




आदिवासी किशोरियों से दुष्कर्म के मामले में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि 18 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। सभी लड़के नाबालिग हैं। इस मामले में दुष्कर्म पीड़ित सभी लड़कियों को सभी सरकारी सुविधाएं दी जा रही हैं। गिरफ्तार किए गए 18 लड़कों में से जो 16 साल से ऊपर हैं, उन पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाया जाएगा ताकि हमारे समाज में लड़के ऐसी गंदी हरकतें न करें।

झारखंड में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़
कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर रविवार को झारखंड में एक अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने अर्ध-निर्मित बंदूकों के दस टुकड़े और अन्य उपकरण जब्त किए। एक अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरिडीह के चपरियावां में एक घर के अंदर चल रही हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। छापे के दौरान पांच कर्मचारियों और फैक्टरी के मालिक को गिरफ्तार किया गया। आगे की जांच चल रही है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed