फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three of family killed in J'khand; police suspect political rivalry

Jharkhand Murder: खूंटी में ग्राम प्रधान और बेटे-बहू की हत्या, पुलिस को राजनीतिक रंजिश होने की आशंका

Fri, 02 Sep 2022 10:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 02 Sep 2022 10:32 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का मामला प्रतीत होता है। ऐसा लगता है कि ग्रामीण भी अपराध में शामिल हैं क्योंकि घटना के बाद क्षेत्र के पुरुष सदस्य गांव छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Three of family killed in J'khand; police suspect political rivalry
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झारखंड के खूंटी जिले में राजनीतिक रंजिश को लेकर एक ग्राम प्रधान, उसके बेटे और बहू की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को अर्की थाना क्षेत्र के कोडेलेबे गांव में हुई। 
विज्ञापन


अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के साथ गांव पहुंची पुलिस टीम
खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस की एक टीम गांव गई थी।  उन्होंने कहा कि चूंकि गांव माओवाद प्रभावित इलाके में आता है, इसलिए पुलिस टीम को अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के साथ भेजा गया था। 
विज्ञापन


गांव छोड़ चुके पुरुष सदस्य, प्रथम दृष्टया राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का मामला
एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का मामला प्रतीत होता है। ऐसा लगता है कि ग्रामीण भी अपराध में शामिल हैं क्योंकि घटना के बाद क्षेत्र के पुरुष सदस्य गांव छोड़ चुके हैं।  कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान ग्राम प्रधान मुरा मुंडा, उनके सिंगा मुंडा और बहू सिदिमा देवी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद डरी हुईं हैं पत्नी और बेटियां
मुरा की पत्नी और उनकी बेटियां गांव में हैं लेकिन वे बहुत डरी हुई हैं। एसपी ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed