फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Three gets life term for murder, robbery

हत्या और लूट के जुर्म में सास-बहू को उम्रकैद

Wed, 16 Jul 2014 01:32 PM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
Three gets life term for murder, robbery
झारखंड के बोकारो में जिला न्यायालय ने लूट और हत्या के आरोप में एक सास-बहू को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में आरोपी महिला के पति को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


मामला सितंबर 2013 का है। बोकारो के चंद्रपुरा में हुई एक लूट और हत्या के मामले में पुलिस छानबीन में यह बात सामने आई थी कि मृतक दंपत्ति के नौकरों ने ही लूट के लिए उनकी हत्या की थी।

विज्ञापन


घटना के चौबीस घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी नौकरानी, उसकी सास और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के घर छापेमारी में लूट का सभी सामान भी बरामद कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालकिन की हत्या

Three gets life term for murder, robbery

खबर के मुताबिक रोज के काम काज के लिए आरोपी सास और बहू काम करने के किए वंदना सिंह के घर पहुंची। वहां पहुंच कर उन्होंने देखा कि वंदना घर पर अकेली है।

अकेला देख कर आरोपी भारती ने अपने पति को फोन करके बुलाया। पति के आने पर सभी ने मिल कर वंदना की हत्या कर दी और इंतजार किया कि घर के मालिक अजय सिंह भी घर लौट आएं।

दंपत्ति की हत्या कर लूटा

Three gets life term for murder, robbery

अजय सिंह के घर लौटने पर तीनों नौकरों ने अजय सिंह की भी हत्या कर दी और पूरा घर लूट लिया।

घर लूटने के बाद तीनों पश्चिम बंगाल फरार हो गए। जहां पुलिस की दबिश के बाद लूट का सारा पैसा, गहने, कीमती सामान आदि बरामद कर लिया गया था।

कोर्ट मामले में तीनों को आरोपी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed