फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ten Maoists killed in police encounter

झारखंडः पुलिस मुठभेड़ में दस माओवादी ढ़ेर

Thu, 28 Mar 2013 03:44 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 28 Mar 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
Ten Maoists killed in police encounter
झारखंड के चतरा में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दस माओवादियों के मारे
विज्ञापन
जाने की खबर है। सीआरपीएफ की कोबरा टीम के इस ऑपरेशन में माओवादियों के कई शीर्षस्थ कमांडर भी मारे गये है। शवों की बरामदगी हो गई है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने बताया कि चतरा जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में लकडबन्ना गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) और तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के बीच बुधवार रात गोलीबारी हो रही थी।

इस घटना की सूचना मिलने पर तड़के साढे तीन बजे पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस एवं माओवादियों के बीच मुठभेड हुई।

सुबह पुलिस को मौके से 10 शव मिले। इनमें से चार की पहचान हो गई है। इनके नाम ललेश यादव, जयकुमार यादव, धर्मेन्द यादव और प्रपुल्ल यादव हैं। अन्य की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


घटनास्थल से एक एके 47 राइफल, दो पुलिस की राइफलें, तीन थ्री नाट थ्री राइफल, तीन अन्य राइफलें और भारी संख्या में कारतूस, एक कार्बाइन और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed