फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   tempo and pickup collide, one dead and seven injured

Jharkhand: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, टेंपो और पिकअप की टक्कर, एक की मौत और नौ घायल

Fri, 05 Sep 2025 03:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 03:05 PM IST
सार

रामगढ़-चितरपुर मार्ग स्थित आरोही के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार टेंपो और पिकअप वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

विज्ञापन
tempo and pickup collide, one dead and seven injured
रामगढ़ में टेंपो और पिकअप की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ जिले के रामगढ़-चितरपुर मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। आरोही के पास टेंपो और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन तेज गति से आ रहे थे और आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-रांची और खूंटी में हाथियों का कहर, ग्रामीणों में दहशत, उठाई ये बड़ी मांग
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही छतरपुर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। घायल यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन व्याकुल हो उठे। अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी रोक लगाई जाए। वहीं प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed