फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Surya Hansda encounter case: Tribal organizations will march to Raj Bhavan on August 23 in protest

सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला: विरोध में आदिवासी संगठन 23 अगस्त को करेंगे राजभवन मार्च, सीबीआई जांच की मांग

Tue, 19 Aug 2025 08:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Aug 2025 08:54 PM IST
सार

Jharkhand: वक्ताओं ने कहा कि बोरियो निवासी सूर्या हांसदा एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने लगातार समाजहित में कार्य किया और चार बार विधानसभा चुनाव भी लड़ा। राज्य सरकार के खिलाफ कई गैरकानूनी कार्यों पर आवाज उठाने के कारण उन्हें कुख्यात अपराधी बताकर फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया।

विज्ञापन
Surya Hansda encounter case: Tribal organizations will march to Raj Bhavan on August 23 in protest
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता सूर्या हांसदा की एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर झारखंड के विभिन्न आदिवासी संगठनों में आक्रोश है। मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर संगठनों ने 23 अगस्त को राजभवन मार्च करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

इसी कड़ी में मंगलवार को रांची के करम टोली स्थित धूमकुडिया में आदिवासी सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य पहान जगलाल पहान ने की। बैठक में सूर्या हांसदा की मौत को आदिवासी समाज और लोकतांत्रिक आवाज़ पर हमला करार दिया गया।

विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि बोरियो निवासी सूर्या हांसदा एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने लगातार समाजहित में कार्य किया और चार बार विधानसभा चुनाव भी लड़ा। राज्य सरकार के खिलाफ कई गैरकानूनी कार्यों पर आवाज उठाने के कारण उन्हें कुख्यात अपराधी बताकर फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया। यह हत्या न केवल एक सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या है, बल्कि राजनीतिक हत्या भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: गया जी से दिल्ली के लिए 22 अगस्त को चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में लगातार उन लोगों को निशाना बनाया गया जिन्होंने गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठाई। चाहे रूपा तिर्की हों, उमेश कछप, संध्या टोपनो, सुभाष मुंडा, अनिल टाइगर या अब सूर्या हांसदा इन सभी की मौत को लेकर सवाल उठते रहे हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त को न्याय की मांग और मामले की सीबीआई जांच के लिए राजभवन मार्च किया जाएगा।

बैठक में जगलाल पहान, बबलू मुंडा, महादेव टोप्पो, संदीप उरांव, आरती कुजूर, पिंकी खोया, सोमा उरांव, अनीता गाड़ी, रवि मुंडा, नमित हेमरोम, सनी टोप्पो, सोनी हेंब्रम, रितेश उरांव, कमलेश राम, मुन्ना टोप्पो, रोशन मुंडा, सत्यदेव मुंडा, आशीष मुंडा, संतोष मुंडा, मुकेश भगत, नीलकंठ मुंडा, बुधराम बेदिया, उर्मिला उरांव, रूपन कुजूर, सुनीता तिर्की, बंधन तिर्की समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed