फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: Amrit Bharat Express will run from Gaya to Delhi on August 22, PM Modi will inaugurate it

Bihar News: गया जी से दिल्ली के लिए 22 अगस्त को चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Tue, 19 Aug 2025 08:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 19 Aug 2025 08:47 PM IST
सार

Bihar: ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें शयनयान श्रेणी के आठ, साधारण श्रेणी के 11, पैंट्रीकार का एक तथा एसएलआर के दो कोच शामिल होंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस ट्रेन से गया और आसपास के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
Bihar: Amrit Bharat Express will run from Gaya to Delhi on August 22, PM Modi will inaugurate it
अमृत भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलयात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गया जंक्शन से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सासाराम, डीडीयू, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर) और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन

उद्घाटन के दिन गाड़ी संख्या 03621 गया-दिल्ली अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल 22 अगस्त को सुबह 10:50 बजे गया जंक्शन से खुलेगी और दिल्ली 23 अगस्त की सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी। इस दौरान यह अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूण्डला और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन


पढे़ं: मुंगेर में वोटर अधिकार यात्रा को लेकर संशय, ठहराव स्थल की तलाश में जुटे नेता; प्रशासन पर लगाया ये आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित परिचालन 28 अगस्त से शुरू होगा। गाड़ी संख्या 13697/13698 गया-दिल्ली-अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी। गया से यह हर रविवार और गुरुवार को 16:30 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 2 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:55 बजे गया पहुंचेगी।

ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें शयनयान श्रेणी के आठ, साधारण श्रेणी के 11, पैंट्रीकार का एक तथा एसएलआर के दो कोच शामिल होंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस ट्रेन से गया और आसपास के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed