फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   sumitra mahajan says this Time to take forward your culture and civilization

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा- आंबेडकर ने केवल 10 साल आरक्षण देने की बात कही थी

Mon, 01 Oct 2018 03:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Mon, 01 Oct 2018 03:34 AM IST
विज्ञापन
sumitra mahajan says this Time to take forward your culture and civilization
sumitra-mahajan - फोटो : PTI
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि क्या केवल आरक्षण देते रहने से हमारे देश का उद्धार संभव हो सकेगा? उन्होंने कहा कि वे आरक्षण की विरोधी नहीं हैं लेकिन ये सोचना जरूरी है। महाजन ने कहा कि डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने केवल 10 साल आरक्षण देने की बात कही थी ताकि समाज के पिछड़े लोग भी सबके साथ खड़े हो सकें। उन्होंने कहा कि क्या उनके सामूहिक उत्थान की कल्पना पूरी हुई, क्या इस पर कभी चिंतन हुआ। वह लोकमंथन 2018 के समापन समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं।  
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने रविवार को कहा कि बतौर भारतीय, व्यक्ति को देश के बारे में सोचना चाहिए और इस पर विचार करना चाहिए कि कैसे उसकी संस्कृति और सभ्यता को आगे ले जाया जा सकता है। उन्होंने यहां चार दिवसीय ‘लोकमंथन’ कार्यक्रम के आखिरी दिन अपने समापन संबोधन में कहा कि दुनिया भारतीय संस्कृति को सम्मान की नजर से देखती है। लेकिन क्या हम इस ओर देख रहे हैं कि यह आत्मनिरीक्षण का मामला है। 
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने इस लोकमंथन में बुद्धिजीवियों द्वारा भारत के निर्माण पर तीन दिन तक विचार मंथन करने की प्रशंसा की जिसका ध्येय वाक्य जन गण मन है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाये जाने पर अफसोस प्रकट किया कहा कि वे ऐसा कर करदाताओं के पैसे की बर्बादी करते हैं, ‘‘इस विषय पर ‘राष्ट्रभावना होनी चाहिए।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाजन ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा लोकमंथन के उद्घाटन के मौके पर दिये गये भाषण का हवाला दिया जिन्होंने कहा था कि राष्ट्र सबसे पहले आना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को जन गण और मन (लोग, समाज और मस्तिष्क) के बारे में सोचना चाहिए। लोगों को देश के इतिहास और साहित्य के बारे में जानना चाहिए।’’ 

महिलाओं के विषय में उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं के सम्मान का बड़ा महत्व है। महिलाएं समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनके बगैर समाज आगे नहीं बढ़ेगा।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed