फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Student got 92.2 percent marks, his mother wiped in school

पोंछावाली का बेटा कहकर ताना मारते थे दोस्त, 92.8 मार्क्स पाकर किया टॉप

Tue, 24 May 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
Student got 92.2 percent marks, his mother wiped in school
मां के साथ स्कूल की सीढ़ियों पर बैठा निखिल। - फोटो : facebook

सीबीएसई का रिजल्‍ट आने के बाद होनहार छात्रों की सफलता की एक से बढ़कर एक कहानी सामने आ रही हैं, ऐसी ही एक कहानी है झारखंड की राजधानी रांची की। जहां शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में एक छात्र ने शानदार अंक पाकर स्कूल में ही झाडू पोंछे का काम करने वाली अपनी मां का मान बढ़ा दिया है। छात्र को 12वीं की परीक्षा में कुल 92.8 फीसदी मार्क्स मिले हैं। इसके बाद से ही उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

विज्ञापन


सफलता की ये कहानी है रांची के बहू बाजार स्थित आक्सफोर्ड स्कूल में पढ़ने वाले निखिल जॉय तिग्गा की। 12वीं के छात्र निखिल की मां सलोमी मिंज स्कूल में सफाई कर्मचारी हैं। वह यहीं झाड़ू पोंछे का काम करती हैं। बीते शनिवार को सीबीएसई का रिजल्ट आया तो मां बेटे के चेहरे पर अलग ही मुस्कान थी। इसकी वजह थी निखिल तिग्गा का रिजल्ट जिसमें उसने 12वीं में कुल 92.2 फीसदी मार्क्स प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


इसी स्कूल में पढने वाले तिग्गा को कभी उसके दोस्त झाड़ू वाली का बेटा कहकर चिढ़ाया करते थे। लेकिन इन सब तानों से विचलित हुए ‌बिना निखिल ने अपनी मेहनत जारी रखी और 12वीं में शानदार सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि निखिल ने आईआईटी मेंस की परीक्षा भी पास कर ली है। निखिल की इस सफलता की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। मां के साथ स्कूल की सीढ़ियों पर बैठे निखिल की यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed