{"_id":"6523a33a1e97fcf12f00f654","slug":"stone-pelting-on-bajrang-dal-activists-bus-in-harzaribag-jharkhand-shourya-jagaran-yatra-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: शौर्य जागरण यात्रा से लोट रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, महिला समेत 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: शौर्य जागरण यात्रा से लोट रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बस पर पथराव, महिला समेत 10 लोग घायल
Mon, 09 Oct 2023 12:36 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:36 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि जांच के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी। पथराव करने वाली एक समुदाय के सदस्यों ने बताया कि बस मस्जिद के सामने रुकी और इस दौरान यात्रियों ने धार्मिक नारे भी लगाए थे।
विज्ञापन
Bajrang Dal
- फोटो : Social Media
विस्तार
रांची में आयोजित शौर्य जागरण यात्रा से हजारीबाद लौट रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बस पर भीड़ ने पथराव किया, जिसमें महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। यह घटना हजारीबाग के पास पेलावल इलाके में एक मस्जिद के पास रात के 8:45 मिनट में हुई।
एसपी ने बताया कि जांच के आधार पर गिरफ्तारियां की जाएंगी। पथराव करने वाली एक समुदाय के सदस्यों ने बताया कि बस मस्जिद के सामने रुकी और इस दौरान यात्रियों ने धार्मिक नारे भी लगाए। एसपी ने दावा किया कि समय से पुलिसबलों के पहुंचने के कारण बड़ा विवाद होने से टल गया। कानून को अपने हाथों में लेने वाले लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया और बस को अपने गणतव्य तक जाने के लिए आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
पथराव करने वालों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंग दल ने अगले साल जनवरी में आयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले लोगों को समारोह के लिए आमंत्रित करने के लिए रविवार को रांची में चार शौर्य जागरण यात्राएं निकालीं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के हजारों कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में हिस्सा लिया था।
इस पथराव के बाद झारखंड जनाधिकार महासभा ने झारखंड मुख्य सचिव, डीजीपी और रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रैलियों पर कड़ी नजर रखने का अनुरोध किया है।