फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   stitched person mouth with rope and threw it on railway track palamu in jharkhand

अत्याचार: पलामू में पत्नी और बेटे ने मुंह की सिलाई कर मारपीट की, फिर रस्सी से बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका

Thu, 15 Jul 2021 03:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 15 Jul 2021 03:48 PM IST
सार

भोलाराम ने पुलिस को  बताया कि उसकी दूसरी पत्नी सविता देवी ने पहली शादी से हुआ बेटा और अन्य दो अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की और फिर मुंह की सिलाई कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। 

विज्ञापन
stitched person mouth with rope and threw it on railway track palamu in jharkhand
पलामू में रेलवे ट्रैक पर शख्स को फेंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। 65 वर्षीय भोला राम को पत्नी और बेटे ने मुंह की सिलाई कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सिगसिगी रेलवे केबिन के समीप पटरी से बंधा हुआ बरामद किया गया। दरअसल, पलामू जिले के उंटारी रोड थाने के भीतिहारा गांव के मंझलीघाट टोला निवासी भोला राम ने घटना के संबंध में पुलिस को बताया कि वह रात में पेशाब करने के लिए उठा था। इसी बीच उसको कुछ लोगों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन


भोलाराम ने पुलिस को  बताया कि उसकी दूसरी पत्नी सविता देवी ने पहली शादी से हुआ बेटा और अन्य दो अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की इसके बाद उसके मुंह को जबरन सिलकर रात करीब 11 बजे रेलवे पटरी पर रस्सी से उसके हाथ व पैर को बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। 
विज्ञापन


6 महीने पहले पत्नी से हुआ था विवाद
भोला की पत्नी और बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने पहले मुंह की सिलाई की और रस्सी से बांधकर रेलवे पटरी पर फेंक दिया था। पहली पत्नी की मौत के बाद 2010 में भोला की दूसरी शादी हुई थी। पति भोला राम का कहना है कि 6 महीने पहले उसकी पत्नी से विवाद हुआ था, तब से दोनों के बीच कभी बातचीत नहीं हुई। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन पत्नी समझने को तैयार नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामलेे की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed