फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   soldiers gangraped with minor girl

जवानों ने शराब पिलाकर चलती ट्रेन में नाबालिग से किया गैंगरेप

Mon, 28 Dec 2015 11:04 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
soldiers gangraped with minor girl

सेना के दो जवानों ने चलती ट्रेन में एक नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। यह घटना रविवार को पश्चिम गाल-झारखंड सीमा पर आसनसोल और मधुपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस में हुई।

विज्ञापन


घर से भागकर आई लड़की ट्रेन में सेना के जवानों के लिए आरक्षित डिब्बे में चढ़ गई थी। किशोरी अपने किसी फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए घर पर बताए बिना लुधियाना जा रही थी। रेलवे के सूत्रों ने भी इस घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के दमदम क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती पंजाब के लुधियाना के एक लड़के से हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उसी से मिलने के लिए निकली थी और गलती से हावड़ा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन में सैनिकों के लिए आरक्षित डिब्बे में चढ़ गई। किशोरी ने अपने बयान में बताया है कि डिब्बे में सवार एक जवान ने उसे जबरदस्ती शराब पिला दी और दो ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

फेसबुक फ्रेंड से मिलने घर से भागकर लुधियाना जा रही थी नाबालिग

soldiers gangraped with minor girl

मधुपुरा आरपीएफ ने शराब पिलाने वाले जवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरी के अनुसार जवान उसे चलती ट्रेन से फेंकने की योजना बना रहे थे लेकिन उससे पहले ही आरपीएफ ने उसे बचा लिया।

गिरफ्तार किए गए जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी मंजरेश त्रिपाठी के रूप में हुई है। वह कोलकाता में फोर्ट विलियम में तैनात है और छुट्टियों पर घर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता दुर्गापुर में वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने हावड़ा रेल पुलिस को अपनी बेटी के घर से भागने की सूचना दी थी।

हावड़ा आरपीएफ से यह जानकारी मिलने के बाद ही मधुपुर आरपीएफ ने लड़की की तलाश में ट्रेन की तलाशी ली। लड़की के सैनिकों के कोच में मिलने के बाद उससे रेप होने की बात सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed