फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Six children of Garhwa of Jharkhand were Hostage in Andhra Pradesh for not paying school fees enrolled in pretext of free education

Children Hostage: फीस नहीं भरने पर झारखंड के छह बच्चे आंध्र प्रदेश में बंधक, मुफ्त पढ़ाई का किया था वादा

Sun, 10 Jul 2022 02:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Jul 2022 02:34 AM IST
सार

गढ़वा जिले के बरवाही के राजनाथ उरांव ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने चार बेटे-बेटियों समेत छह बच्चों को मुक्त कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Six children of Garhwa of Jharkhand were Hostage in Andhra Pradesh for not paying school fees enrolled in pretext of free education
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश के एक स्कूल में नामांकन कराने वाले गढ़वा जिले के रंका गांव के छह बच्चों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। इन बच्चों को स्कूल की फीस नहीं भरने की वजह से बंधक बनाया गया है, जबकि इन बच्चों के परिजनों का कहना है कि उन्हें बताया गया था कि यहां मुफ्त पढ़ाई होगी।

विज्ञापन


बरवाही के राजनाथ उरांव ने गढ़वा बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने चार बेटे-बेटियों समेत सभी छह बच्चों को मुक्त कराने की गुहार लगाई है। उनके आवेदन पर सीडब्ल्यूसी ने आंध्र प्रदेश की चाइल्ड लाइन को बंधक बच्चों के बारे में जानकारी दी है।  
विज्ञापन


राजनाथ ने आवेदन में बताया है कि रेहला की सोमलता तिवारी ने उनसे संपर्क कर अच्छे स्कूल में बच्चों के नामांकन और स्नातक तक मुफ्त शिक्षा का झांसा दिया था। उसने बताया था कि चेन्नई में एक अनाथ बच्चों का अंग्रेजी मीडियम स्कूल है जो मुफ्त शिक्षा देता है। सिर्फ नामांकन के लिए प्रति बच्चा 50 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सोमलता को पैसे दे दिए। रुपये लेने के बाद बच्चों को चेन्नई नहीं भेजकर आंध्र प्रदेश के समलकोट भेज दिया गया। दाखिले के समय बताया गया कि यहां मुफ्त शिक्षा दी जाती है। कुछ दिन बाद जब वह बच्चों को लेने गए तो उनसे फीस मांगी गई। स्कूल प्रबंधन ने फीस लिए बिना बच्चों को छोड़ने से मना कर दिया। बंधक बच्चों में राजनाथ की बेटी रीता, अमृता, पुत्र अमित और आशीष मिंज के अलावा उनके भाई कन्हाई उरांव का बेटा विवेक और जेठू मांझी की बेटी सुशीला शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed