Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Ranchi: CID Files Chargesheet in JPSC Exam Scam, Exposes Rs 75 Lakh Deal and Post-Exam OMR Manipulation

जेपीएससी घोटाले में सीआईडी की चार्जशीट: 75 लाख में नौकरी का सौदा, परीक्षा के बाद भरी गई ओएमआर शीट, बड़ा खुलासा

Sun, 29 Nov 2026 08:51 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 29 Nov 2026 08:51 AM IST
सार

14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में धांधली का बड़ा खुलासा हुआ है। CID की चार्जशीट के मुताबिक सरकारी नौकरी के लिए 75 लाख रुपये का सौदा हुआ और परीक्षा के बाद OMR शीट में उत्तर भरे गए। जांच में परीक्षा एजेंसी और बिचौलियों की कथित मिलीभगत भी सामने आई है।

विज्ञापन
Ranchi: CID Files Chargesheet in JPSC Exam Scam, Exposes Rs 75 Lakh Deal and Post-Exam OMR Manipulation
झारखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपराधिक अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में हुई अनियमितताओं और कथित प्रश्नपत्र लीक मामले में विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि एक अभ्यर्थी ने सरकारी नौकरी पाने के लिए 75 लाख रुपये में सौदा किया था। परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज में परीक्षार्थी अधिकतर समय खाली बैठा रहा और उसने बहुत कम उत्तर लिखे थे, लेकिन मूल्यांकन के लिए भेजी गई मूल ओएमआर शीट में अधिकांश प्रश्नों के गोले भरे पाए गए। जांच एजेंसी ने अदालत के समक्ष इस धांधली से जुड़े कई अहम सबूत भी पेश किए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा खत्म होने के बाद भरी ओएमआर शीट
जांच के अनुसार अभ्यर्थी मुकेश कुमार उर्फ मुकेश साहू ने जेपीएससी की चौदहवीं प्रारंभिक परीक्षा में चयन के लिए बिचौलिए अभय तिवारी के साथ 75 लाख रुपये का सौदा किया था। उसने अग्रिम राशि के रूप में 13 जुलाई को अपने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 40 हजार रुपये निकाले और अपने दोस्त से 50 हजार रुपये उधार लिए। अन्य रकम मिलाकर कुल पांच लाख रुपये की नकद राशि रातू रोड में एक अन्य बिचौलिए उमेश कुमार को सौंपी। इस दौरान अभ्यर्थी ने अपनी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी भी बिचौलिए को दी थी। पूछताछ में आरोपी अभ्यर्थी ने अनुचित साधनों के जरिये प्रारंभिक परीक्षा पास करने की बात स्वीकार की है। परीक्षा समाप्त होने के बाद एजेंसी के कर्मियों और सिंडिकेट की मिलीभगत से ओएमआर शीट में उत्तर भरे गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: झारखंड: 9 हजार करोड़ की 1,650 विकास योजनाओं की शुरुआत, हेमंत सोरेन बोले- 2050 तक राज्य को विकसित बनाना लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में ब्लैकलिस्टेड किया, जून में बिना टेंडर काम
जांच में विशेष अदालत को बताया गया कि लखनऊ की कंपनी मेसर्स टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्रा.लि. को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 20 मई 2025 को लापरवाही बरतने और तथ्य छिपाने के आरोप में तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया था। इसके बावजूद जेपीएससी ने जून 2025 के बाद बिना किसी नियमित टेंडर के इस कंपनी को गोपनीय परीक्षाओं का काम सौंप दिया। अप्रैल 2026 में आयोजित प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी होने से पहले, 26 मई 2026 को तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता ने अपने व्हाट्सएप नंबर से इसे टीडीपीएल कर्मी उस्मान को भेजा था।

सिंडिकेट का सरगना और वसूली का खेल
जांच रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय कुमार तिवारी इस फर्जीवाड़ा सिंडिकेट का मुख्य सरगना था। वह अभ्यर्थियों से प्रारंभिक परीक्षा में सफलता के लिए पांच लाख रुपये और अंतिम चयन के लिए 10 से 25 लाख रुपये तक की वसूली करता था। अदालत में दाखिल आरोप पत्र से यह स्पष्ट हुआ है कि संस्थागत मिलीभगत के जरिये परीक्षा प्रक्रिया को दूषित कर अपात्र अभ्यर्थियों का चयन कराने का खेल चल रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed