फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   sharad yadav went to birsa munda central jail with babulal marandi to meet lalu prasad yadav

रांची: जेल में लालू यादव को शरद यादव ने गले लगाया, सियासी अटकलें तेज

Mon, 05 Feb 2018 05:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Mon, 05 Feb 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
sharad yadav went to birsa munda central jail with babulal marandi to meet lalu prasad yadav
लालू यादव और शरद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : indianexpress
नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से निलंबित किए गए वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से जेल में मुलाकात की है। शरद और बाबूलाल रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार लालू से मिलने पहुंचे। जेल में लालू से मिलते ही शरद यादव ने उन्हें गले लगाया। जिसके बाद दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक मुलाकात चली। दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा होने की संभावना जतायी जा रही है। इससे पहले शरद यादव ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर वार्ता की। शरद यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि देश में लोकतंत्र और एकता खतरे में है। शरद ने कहा कि इससे पहले हमने संविधान बचाओ और साझा विरासत बचाओ कार्यक्रम किए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन तोड़कर भाजपा नीत एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनने के फैसले के बाद से ही जेडीयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शरद यादव में अनबन शुरू हो गई थी। जिसके बाद शरद यादव ने बिहार के अलग अलग क्षेत्रों की कई चरणों में यात्रा की थी। उन्होंने पटना और दिल्ली में विरासत बचाओ कार्यक्रम किया था जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की थी। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार के भाजपा संग बिहार में सरकार बनाने के बाद और लालू यादव के परिवार द्वारा कोर्ट-कचहरी और जांच एजेंसियों का सामना करने के बाद लालू ने शरद यादव के प्रति सम्मान जताया था। लालू ने कहा था कि शरदजी पहले भी हमारे नेता रहे हैं और वह फिर से हमारा नेतृत्व करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े समाजवादी नेता हैं शरद यादव

sharad yadav went to birsa munda central jail with babulal marandi to meet lalu prasad yadav
शरद यादव
अब जेल में लालू से इस मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के रिश्ते फिर बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। शरद यादव की पहचान एक बड़े समाजवादी नेता की है। वह वैकल्पिक गठजोड़ और समीकरण तैयार करने के लिए भारतीय राजनीति में जाने जाते हैं।

संकट से गुजर रहे राजद और उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसलिए शरद यादव से काफी उम्मीदें हैं। इस मुलाकात के बाद रांची में जेल के बाहर मौजूद राजद कार्यकर्ताओं ने भी उम्मीद जताई है कि शरद जी के आने से हमारे नेता और पार्टी को फायदा होगा। 

उधर पटना में राजद उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा है कि शरद यादव पर जेडीयू की कार्रवाई का राजद और लालू प्रसाद यादव ने विरोध किया था। यही नहीं जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन बनाने के लिए जिस बीजेपी का विरोध किया था और गठबंधन तोड़कर उससे जा मिले, जिसका शरद यादव ने विरोध किया था। राजद ने शरद यादव का समर्थन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed