{"_id":"823ef4bc-c836-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"sex-racket-exposed-in-dhanbad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा एजेंट बनकर लिया कमरा, चला रही थी सेक्स रैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा एजेंट बनकर लिया कमरा, चला रही थी सेक्स रैकेट
धनबाद
Updated Wed, 29 May 2013 01:35 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनबाद के एतवारी नगर में एक आवसा पर पुलिस छापेमारी में एक बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है।
पुलिस ने इस छोपेमारी में पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मकान मालिक मनोज साव और ग्राहक सोनू बनर्जी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को घर से आठ हजार रुपए नकद, कंडोम, डायरियां, सिगरेट और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।
दो माह से चल रहा था रैकेट
पुलिस को स्थानीय लोगों से वहां पर दो माह से सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पिछले कई दिनों से कोशिश कर रही थी।
मंगलवार को पांचों युवतियां एक साथ आवास में आयी हुई थीं। इसी बीच पुलिस ने वहां छापेमारी कर उन्हें पकड़ लिया।
केंदुआडीह का सोनू बनर्जी नामक युवक भी उसी कमरे में लड़कियों के साथ पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक मनोज साव को भी गिरफ्तार किया है।
हालांकि मकान मालिक में सेक्स रैकेट संचालन में शामिल होने से इंकार कर दिया है।
बताया था बीमा एजेंट
जांच में पता चला है कि चिरकुंडा लायकडीह की एक युवती ने यह कमरा तीन हजार रुपए मासिक किराए पर लिया था। युवती खुद को एक निजी कंपनी का बीमा एजेंट बताती है।
उस युवती के नेटवर्क में आधा दर्जन से ज्यादा कॉलगर्ल हैं। साथ ही कुछ दलाल भी हैं। पुलिस उन दलालों को खोज रही है।
पुलिस को पांचों युवतियों से पांच डायरियां भी मिली हैं। इन डायरियों में कई नाम, पते और मोबाइल नंबर लिखे हैं। इसमें कुछ बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं।