फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Security forces recovered two improvised explosive devices from a forest near Rengrahatu village in Jharkhan

IED : सुरक्षाबलों ने जंगल से दो आईईडी बरामद किए, माओवादियों से मुठभेड़ में घायल हुए थे पांच कोबरा कमांडो

Sat, 03 Dec 2022 07:07 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 07:07 AM IST
सार


झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी तभी उन्हें जमीन में छिपाए गए दो आईईडी का पता चला। दोनों आईईडी को बाद में निष्क्रिय कर दिया गया।

विज्ञापन
Security forces recovered two improvised explosive devices from a forest near Rengrahatu village in Jharkhan
आईईडी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रेनग्रहतु गांव के नजदीक जंगल से सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले इसी इलाके में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में पांच कोबरा कमांडो घायल हो गए थे। यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही थी तभी उन्हें जमीन में छिपाए गए दो आईईडी का पता चला।
विज्ञापन


दोनों आईईडी को बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को सीआरपीएफ की, जंगल में लड़ने में पांरगत इकाई ‘कोबरा’ के पांच कमांडो प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के कार्यकर्ताओं के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि जिले के टोंटो इलाके में जंगल में सुरक्षाकर्मियों को आता देख माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ होने लगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना में घायल जवानों को हवाई मार्ग से रांची के अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल माओवादी नेता मिसिर बेसरा को पकड़ने के लिए गत दो सप्ताह से इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed