{"_id":"c347578c58df7f251125cfdeec2944aa","slug":"schoolgirls-sexually-harassed-on-train-from-patna-to-dhanbad-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी को नजरअंदाज करने पर एसपी समेत 5 सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी को नजरअंदाज करने पर एसपी समेत 5 सस्पेंड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Nov 2013 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनबाद में शनिवार को गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में कार्मल स्कूल की छात्राओं से हुए दुर्व्यवहार की घटना में लापरवाही बरतने पर पटना के रेल एसपी ने एस्कॉट ड्यूटी में तैनात एसआइ समेत चार सिपाहियों को सोमवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
इधर घटना को लेकर कार्मल स्कूल की शिक्षिकाएं सोमवार को डीआरएम, आरपीएफ कमांडेंट और रेल एसपी के यहां शिकायत लेकर पहुंची।
शिकायत के अनुसार कार्मल स्कूल धनबाद और डिगवाडीह की आठवीं से 12वीं कक्षा की छात्राएं पटना में दो दिवसीय कैम्प के लिए गई हुई थीं।
शनिवार को पटना से गंगा-दामोदर ट्रेन में उनकी वापसी का रिजर्वेशन था। ट्रेन के स्लीपर कोच में 34 और एसी थ्री टियर में 62 सीट बुक थी। लेकिन स्लीपर कोच में उनकी सीटों पर रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने कब्जा जमा रखा था।
विज्ञापन
जब उनसे सीट छोड़ने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया। इतना ही नहीं वे बदतमीजी पर उतर आए और भद्दे कमेंट करने लगे। जब उन्होंने वहां तैनात पुलिस जवानों से हस्तक्षेप करने को कहा था तो वे भी सुनने को तैयार नहीं थे, उन्होंने कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
छात्राओं और शिक्षिकाओं को बोगी में घुसने तक नहीं दिया। हमें मजबूरी में कार्मल स्कूल डिगवाडीह द्वारा एसी थ्री टियर में बुक किए गए 62 सीटों पर एडजस्ट करना पड़ा।
कार्मल स्कूल की शिक्षिका सोनाली सिंह ने बताया छात्रों ने कमेंट पास करना शुरू कर दिया, कहा कि जो करना है कर लीजिए हम लोग सीट नहीं छोड़ेंगे।