फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Sainik School to be opened in Godda in Jharkhand

झारखंड के गोड्डा में खुलेगा सैनिक स्कूल

Tue, 19 Dec 2017 11:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
Sainik School to be opened in Godda in Jharkhand
सैनिक स्कूल
झारखंड वासियों के लिए खुशखबरी है। देश के अलग-अलग राज्यों में 21 नए सैनिक स्कूल खुलेंगे। जिसमें से एक झारखंड के गोड्डा में भी खुलेगा।
विज्ञापन


देश में खुलनेवाले वाले 21 सैनिक स्कूलों में से एक झारखंड के गोड्डा में होगा। देश में अभी 26 सैनिक स्कूल हैं और देश के विभिन्न क्षेत्रों में 21 सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

भामरे ने बताया कि 21 सैनिक स्कूलों में चार उत्तर प्रदेश में खोले जाने का प्रस्ताव है। उत्तर प्रदेश में अमेठी के अलावा झांसी, मैनपुरी और बागपत में सैनिक स्कूल खोले जाने के प्रस्ताव हैं। उत्तराखंड के रुद्र प्रयाग, पंजाब के गुरदासपुर में भी सैनिक स्कूल खुलेंगे। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले तत्कालीन रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने एक लिखित जवाब में संसद को बताया था कि देश में 21 सैन्य स्कूलों की स्थापना के लिए सरकार ने 80 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री के मुताबिक सैनिक स्कूलों और राष्ट्रीय स्कूलों की भूमिका अच्छी रही है, क्योंकि यहां पढ़ाई करनेवाले कई छात्रों ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ज्वॉइन किया। जेटली ने बताया कि 2016 में सैनिक स्कूलों के कुल 159 कैडेट्स (29 फीसदी) और ऑर्मी स्कूल के 31 कैडेट्स (6 फीसदी) एनडीए में दाखिला हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed