फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ruckus in Jharkhand House on Rahul Gandhi case

राहुल पर झारखंड में हंगामा: सदन के वेल में आए कांग्रेस विधायक, सोरेन बोले- यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरा

Thu, 23 Mar 2023 04:36 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Mar 2023 04:36 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक जोर-जोर से नारे लगाते हुए सदन के वेल में आ गए और 'भाजपा की हिटलरशाही नहीं चलेगी' जैसे नारे लगाए। साथ ही भाजपा विधायकों ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारे लगाए और वो भी विधानसभा की वेल में आ गए।

विज्ञापन
Ruckus in Jharkhand House on Rahul Gandhi case
राहुल गांधी - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 2019 में मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में गुरुवार को सूरत की अदालत ने फैसला सुना दिया। इसके बाद कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है। दिल्ली से लेकर अन्य राज्यों में भी कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस विधायकों ने झारखंड विधानसभा में हंगामा किया उन्होंने कोर्ट के फैसले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। 

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक जोर-जोर से नारे लगाते हुए सदन के वेल में आ गए और 'भाजपा की हिटलरशाही नहीं चलेगी' जैसे नारे लगाए। साथ ही भाजपा विधायकों ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारे लगाए और वो भी विधानसभा की वेल में आ गए। मामला बढ़ता देख अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने  विधायकों को अपनी सीटों पर बैठने को कहा लेकिन उनका अनुरोध अनसुना कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल की सजा पर केजरीवाल: 'गैर भाजपा नेताओं-पार्टियों को खत्म करने की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सदन को दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। दोपहर करीब 12.35 बजे सदन फिर से शुरू हुआ, लेकिन कांग्रेस विधायकों के हंगामे के कारण सिर्फ दस मिनट बाद इसे फिर से दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सदन में प्रश्न में इस मुद्दे को उठाया और भाजपा की निंदा की।

उन्होंने कहा कि क्या लोकतंत्र में आवाज उठाना अपराध है? भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है और देश में अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। हम इसकी निंदा करते हैं। कांग्रेस के अन्य सदस्यों ने उनकी बात का समर्थन किया और सदन के वेल में उनके साथ आ गए। 

गैर-भाजपा सरकारों, नेताओं को बनाया साजिश का शिकार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को सूरत की एक अदालत द्वारा राहुल गांधी को दी गई दो साल की सजा को लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय बताया और आरोप लगाया कि गैर-भाजपा सरकारों और नेताओं को साजिश का शिकार बनाया जा रहा है। सीएम सोरेन ने कहा कि हालांकि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, लेकिन वह 2019 में कांग्रेस नेता को उनकी "मोदी सरनेम" वाली टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में सजा सुनाए जाने के फैसले के खिलाफ हैं। 


यह भी पढ़ें- क्या राहुल को मिली 'सजा' से एकता के सूत्र में बंधेगा विपक्ष? अब मामला पूछताछ से भी आगे निकला

सीएम सोरेन ने ट्वीट किया कि यह देश के लोकतंत्र और राजनीति के लिए चिंता का विषय है। 'धनतंत्र' के सामने लोकतंत्र का कोई मूल्य नहीं है।' वहीं कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी सूरत की अदालत के आदेश के खिलाफ अपील दायर करेंगे।



क्या है मामला, जिसमें राहुल को हुई सजा
2019 लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के कोलार में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है? इसी को लेकर भाजपा विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल ने अपनी इस टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय का मान घटाया है। वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल ने 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में इस मामले से जुड़ी टिप्पणी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed