फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ruckus in Jharkhand assembly; three BJP MLAs suspended, marshalled out

झारखंड: विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष का हंगामा, तीन भाजपा विधायक निलंबित; मार्शल की मदद से किए गए बाहर

Tue, 19 Dec 2023 04:45 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 19 Dec 2023 04:45 PM IST
सार

झारखण्ड विधानसभा सत्र के दौरान पक्ष-विपक्ष का जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद स्पीकर ने भाजपा के तीन विधायकों को निलंबित कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह स्पीकर की तानाशाही है। 

विज्ञापन
Ruckus in Jharkhand assembly; three BJP MLAs suspended, marshalled out
झारखंड विधानसभा - फोटो : social media

विस्तार

जहां एक तरफ संसद की चूक मामले में विपक्ष के हंगामे के बीच बड़ी संख्या में विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है। जिसमें अब तक 141 सांसदों को संसद के शीतकालीन सत्र की शेष कार्यवाही ने सस्पेंड किया गया है। वहीं दूसरी ओर, झारखण्ड विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान कार्यवाही के दौरान कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखाई दी। झारखण्ड विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को शुरू होते ही हंगामा के भेंट चढ़ गई। तीन भाजपा विधायकों को कार्यवाही में व्यवधान डालने के आरोप में विधानसभा सदन से ही निलंबित कर दिया। स्पीकर की कार्रवाई पर विरोध दर्ज करवाते हुए भाजपा के अन्य विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।
विज्ञापन


कार्यवाही के दौरान विपक्ष का हंगामा
सत्ता और विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच सदन दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित किया गया था, लेकिन कार्यवाही फिर से शुरू होने पर भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण और विधायक भानु प्रताप साही अपनी मांगों के लिए वेल में जा पहुंचें। इस दौरान स्पीकर और विधायकों को जमकर बयानबाजी हुई। हालांकि स्पीकर रवीन्द्र नाथ महतो इस दौरान यह कहते रहे कि विधायक सदन की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे हैं। महतो ने आदेश सुनाते हुए कहा कि भाजपा के तीन विधायकों को सदन की शेष कार्यवाही से निलंबति कर दिया गया है। स्पीकर के आदेश के बाद सदन में मौजूद मार्शलों ने विधायकों को सदन से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


अमर बाउरी ने कहा- निलंबन एक तरह की तानाशाही
भाजपा विधायकों के निलंबन के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने स्पीकर की कार्रवाई को तानाशाही रैवय्या करार दिया। बाउरी ने कहा, हम राज्य के युवाओं से संबंधित मुद्दा उठा रहे थे। लेकिन, सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। बता दें विधायकों के विरोध के कारण विधानसभा मे प्रश्नकाल नहीं चल सका। वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी अपनी मांगों को लेकर विधानसभा में हंगामा किया। बाउरी ने कहा कि पंचायत सचिवालय के 18 हजार से अधिक कर्मी और दिव्यांग युवा रोजगार के लिए सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा, रोजगार एक संवेदनशील मुद्दा है और मुख्यमंत्री को इस पर सदन में अपना बयान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed