फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   RJD supremo lalu prasad yadav first night in Birsa Munda Central Jail in Ranchi

जेल में करवटें बदलते रहे लालू प्रसाद यादव, जेल में मिलने पहुंचे पार्टी नेता हुए निराश

Mon, 25 Dec 2017 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Mon, 25 Dec 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
RJD supremo lalu prasad yadav first night in Birsa Munda Central Jail in Ranchi
लालू प्रसाद यादव - फोटो : SELF
रांची में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार के उच्च श्रेणी कैदी वार्ड में राजद सुप्रीमो की पहली रात करवटें बदलते हुए बीती। उधर, पटना में उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी उनकी सेहत और दवा को लेकर पूरी रात बेचैन रहीं। 
विज्ञापन


चारा घोटाले में दर्ज छह केसों में से दूसरे केस में भी दोषी करार दिए गए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जेल में वीआईपी सुविधाएं मिली हुई हैं। कैदी नंबर 3351 बन चुके लालू जिस कमरे में हैं उसमें अटैच टॉयलेट, सोने के लिए एक चौकी, कंबल, तकिया, मच्छरदानी, जरूरी दवाएं, पहनने के लिए कुर्ता-पाजामा और गर्म कपड़े दिए गए हैं। बिना केबल कनेक्शन वाला टीवी भी लालू को दिया गया है। लालू को रात के खाने में पांच रोटियां, एक कटोरी अरहर की दाल और बंदगोभी की सब्जी दी गई। रात में लालू ने अन्य कैदियों से कोई बात नहीं की। रविवार सुबह उन्होंने अखबार भी पढ़ा। 
विज्ञापन


लालू से मिलने वाले निराश
लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए राजद के बड़े नेता रांची में डटे हुए हैं। रविवार की छुट्टी होने के कारण किसी भी आगंतुक को जेल के कैदी से नहीं मिलने दिया गया। वहीं सोमवार के दिन भी क्रिसमस की छुट्टी होने की वजह से लालू के मिलनेवालों को निराश होना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरें आ रही हैं कि आज लालू प्रसाद से झारखंड राजद नेता अन्नपूर्णा देवी, विधायक भोला यादव और अवध बिहारी चौधऱी मुलाकात कर सकेंगे। लेकिन तेजस्वी यादव की मुलाकात होगी या नहीं इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

जेल की सुरक्षा बढ़ी
उल्लेखनीय है कि लालू के आने के बाद जेल में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जेल में उच्च श्रेणी के कैदी के लिए कुल 10 डिवीजन वार्ड हैं। इस डिवीजन वार्ड में पहले से पांच कैदी थे। शनिवार शाम संख्या बढ़ कर आठ हो गई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, पूर्व मंत्री जगदीश शर्मा और पूर्व विधायक आरके राणा भी इस वार्ड में हैं। पहले से यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक सावना लकड़ा, पूर्व मंत्री राजा पीटर, पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह कैद हैं। 

कोर्ट का फैसला सबसे ऊपर
उधर, पटना में अपने आवास पर कुछ खास पत्रकारों से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि कानून का फैसला सर्वोपरि होता है, ऐसे में हमें फैसला मानना ही होगा। राबड़ी ने कहा कि लालू बिहार की जनता की ताकत के साथ-साथ पार्टी की ताकत हैं। पार्टी के कार्यकर्ता और बिहार की जनता उनकी ताकत हैं। लालू के जेल जाने के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि हम लोगों ने हमेशा की तरह अपना मनोबल ऊंचा रखा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे शांति बनाए रखें। 


सबको यकीन था लालू प्रसाद बरी हो जाएंगे
राबड़ी देवी ने कहा कि मेरे परिवार के अलावा देश और बिहार की जनता को पूरा यकीन था कि लालू प्रसाद कोर्ट से बरी हो जाएंगे, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो सका। लालू के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित राबड़ी ने कहा कि इन दिनों लालू प्रसाद की तबियत खराब चल रही थी, लेकिन  ऊपर वाला जो भी करेगा सही ही करेगा। उन्होंने कहा कि ऊपर वाले ने हमारे साथ कभी भी गलत नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed