Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   lohardaga kudu block pramukh munni devi arrested minor case threat

झारखंड: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद परिवार को धमकी देने के आरोप में प्रखंड प्रमुख गिरफ्तार, बेटा और चालक फरार

Tue, 24 Nov 2026 10:29 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Nov 2026 10:29 AM IST
सार

लोहरदगा के कुडू प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के परिवार को धमकाने और केस वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उनके बेटे ने नाबालिग से दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई।

विज्ञापन
lohardaga kudu block pramukh munni devi arrested minor case threat
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के लोहरदगा जिले में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के परिवार को धमकी देने के आरोप में कुडू प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि प्रखंड प्रमुख के बेटे ने नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद मामले को दबाने और प्राथमिकी वापस लेने के लिए पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाया गया। पुलिस ने इस मामले में प्रखंड प्रमुख के बेटे और उनके वाहन चालक को भी नामजद किया है। दोनों फिलहाल फरार हैं।

विज्ञापन

केस वापस लेने का दबाव, परिवार को दी धमकी

पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, प्रखंड प्रमुख के बेटे ने नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद बच्ची गर्भवती हो गई। आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी और उनके वाहन चालक ने पीड़िता के परिवार पर प्राथमिकी वापस लेने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

परिवार की ओर से बात नहीं मानने पर उन्हें जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की।

बेटा और चालक की तलाश में छापेमारी

थाना प्रभारी नीरज झा ने प्रखंड प्रमुख की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी और शुरुआती जांच के आधार पर प्रखंड प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके बेटे और वाहन चालक की तलाश जारी है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed