{"_id":"5f505ff624bc9f37310b70bb","slug":"rjd-mla-samta-devi-who-reached-ranchi-to-meet-lalu-prasad-yadav-sent-to-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू यादव से मिलने पहुंचीं विधायक समता देवी को जिला प्रशासन ने कर दिया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू यादव से मिलने पहुंचीं विधायक समता देवी को जिला प्रशासन ने कर दिया क्वारंटीन
Thu, 03 Sep 2020 08:52 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 03 Sep 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
विधायक समता देवी को क्वारंटीन किया गया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के लिए बुधवार को आरजेडी विधायक समता देवी बिहार से रांची पहुंची थीं। लेकिन मुलाकात से पहले ही जिला प्रशासन ने उन्हें एक गेस्ट हाउस में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया।
विज्ञापन
गया जिले के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी विधायक समता देवी को उनकी एक सहयोगी और दो अंगरक्षकों के साथ रांची प्रशासन ने बुधवार को क्वारंटीन में भेज दिया। वह यहां राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पहुंची थीं।
विज्ञापन
विधायक को क्वारंटीन में भेजने का आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (कानून एवं व्यवस्था) अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा जारी किया गया। विधायक गया से सड़क मार्ग से रांची पहुंची थीं।
विज्ञापन
प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि उनके पास विधायक के पहुंचने के बारे में कोई सूचना नहीं है। उन्होंने प्रशासन द्वारा उठाये गए कदम पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरजेडी विधायक प्राधिकारियों को सूचित किए बिना रांची पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि उनके आगमन के बारे में सूचना सरकारी अतिथिगृह से प्राप्त हुई जहां वह रुकी हुई थीं। उन्हें राज्य में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में भेजा गया है।
बता दें कि, कोरोना वायरस के मद्देनजर झारखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को प्रदेश में प्रवेश करने से पहले प्रशासन से अनुमति लेनी होती है।
रिम्स में इलाज करा रहे हैं लालू यादव
चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव कई बीमारियों की वजह से रांची के रिम्स में उपचार करा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले में रखा गया है। जेल प्रशासन की ओर से जेल मैनुअल के मुताबिक पहले हर शनिवार को लालू प्रसाद से तीन लोगों की मुलाकात की छूट दी जाती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण मुलाकात की छूट के आदेश को भी स्थगित कर दिया गया है, सिर्फ विशेष परिस्थितियों में लालू प्रसाद यादव की सहमति से कुछ लोगों को मुलाकात की छूट दी जाती है।