{"_id":"5fbfa33749393060f67a3f30","slug":"rjd-leader-lalu-prasad-yadav-shifted-back-to-rims-from-directors-bungalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर बंगले से रिम्स भेजे गए लालू यादव, जेल से फोन का चल रहा है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरेक्टर बंगले से रिम्स भेजे गए लालू यादव, जेल से फोन का चल रहा है विवाद
Thu, 26 Nov 2020 06:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 26 Nov 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को कैली बंगले (रिम्स निदेशक के बंगले) से वापस राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि बिहार के भाजपा विधायक को कथित तौर पर कॉल करने के आरोपों के बाद सजायाफ्ता लालू प्रसाद को रांची अस्पताल के निदेशक के बंगले से अस्पताल के भुगतान वाले वार्ड में स्थानांतरित किया गया। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद अभी तक रिम्स डायरेक्टर के बंगले में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
माना जा रहा है कि कथित फोन कॉल मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि गुरुवार को रिम्स प्रशासन ने लालू को निदेशक बंगले से अस्पताल के पेइंग वार्ड में शिफ्ट करने के संबंध में आदेश जारी किया था। आदेश जारी होते ही पुलिस और प्रशासन के लोग रिम्स डायरेक्टर बंगला पहुंच गए और शाम करीब चार बजे उन्हें पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया।