फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   RIMS: OPD will open from June 23, doctors retiring in 2022 get extension of six months in state

रिम्स: 23 जून से ओपीडी खुलेगी, मार्च 2022 में रिटायर हो रहे डॉक्टरों को छह माह का सेवा विस्तार

Tue, 22 Jun 2021 10:52 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 22 Jun 2021 10:52 PM IST
सार

कोरोना काल में झारखंड सरकार ने डॉक्टरों के लिए एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत साल 2022 के मार्च महीने में सेवानिवृत्त होने जा रहे चिकित्सकों को सेवा विस्तार का लाभ दिया गया है। वहीं दूसरी ओर रांची स्थित प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में 23 जून से ओपीडी सेवाओं की बहाली का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
RIMS: OPD will open from June 23, doctors retiring in 2022 get extension of six months in state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में झारखंड सरकार ने डॉक्टरों के लिए एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत साल 2022 के मार्च महीने में सेवानिवृत्त होने जा रहे चिकित्सकों को सेवा विस्तार का लाभ दिया गया है। वहीं दूसरी ओर रांची स्थित प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में 23 जून से ओपीडी सेवाओं की बहाली का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि रिम्स में न्यूरोसर्जरी और हड्डी रोग विभागों को छोड़कर बाकी सभी विभागों की सेवाएं खुलेंगी। इसके साथ ही हर विभाग में प्रति घंटे सिर्फ 10 मरीजों का ही पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक चिकित्सकों को सेवा विस्तार
राज्य में कोरोना संक्रमण से हालात को देखते हुए मार्च 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक चिकित्सकों को छह माह का सेवा विस्तार देने का मंगलवार को फैसला किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि मंत्रिमंडल ने मार्च 2022 तक सेवानिवृत्त होने वाले झारखंड स्वास्थ्य सेवा के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक चिकित्सकों को छह माह का सेवा विस्तार देने की मंजूरी दी। इसी तरह राज्य के विश्वविद्यालयों में कक्षा आधारित (पीरियड) शिक्षण सेवाएं देने वाले शिक्षकों को भी आगामी 30 सितंबर तक का सेवा विस्तार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed