फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Refused money for liquor man crushed to death with a stone his wife in Seraikela jharkhand

झारखंड: शराब के लिए पैसे देने से इनकार किया तो हैवान बना पति, पत्थर से कुचलकर पत्नी को मार डाला

Thu, 03 Feb 2022 09:19 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कुमार संभव Updated Thu, 03 Feb 2022 09:19 PM IST
सार

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। उस दौरान आरोपी सुधीर अपनी पत्नी के शव के पास बैठा मिला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Refused money for liquor man crushed to death with a stone his wife in Seraikela jharkhand
झारखंड पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के सरायकेला में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक शख्स ने पत्थर से कुचलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

झारखंड पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला सरायकेला जिले के गुहिया गांव का है। यहां 35 वर्षीय पुष्पा अपने पति सुधीर महतो के साथ रहती थी। बुधवार (दो फरवरी) शाम सुधीर ने शराब पीने के लिए पुष्पा से पैसे मांगे तो उसने इनकार कर दिया। इस पर सुधीर भड़क गया और पत्थर से कुचलकर महिला को जान से मार डाला। 

विज्ञापन

लाश के पास बैठा रहा आरोपी

जानकारी के मुताबिक, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। उस दौरान आरोपी सुधीर अपनी पत्नी के शव के पास बैठा मिला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि शराब पीने की आदत के चलते सुधीर और पुष्पा के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था, लेकिन बुधवार शाम बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उसने अपनी पत्नी को जान से मार डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपी को बताया विक्षिप्त

पुलिस ने जांच के दौरान सुधीर के परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। कुछ महीने पहले रांची में उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed