{"_id":"08e841fc-ac13-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"rape-with-19-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के बाद किया सामूहिक दुष्कर्म
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Apr 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के चतरा जिले में एक 19 वर्षीय विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार पहले उसका अपहरण किया गया फिर तीन युवकों ने उससे दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अरुण बिरथेरी ने रविवार को बताया कि पीड़िता पिछले शुक्रवार को चतरा नगर में रामनवमी जुलूस देखने गई थी।
इसी दौरान तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और बाद में कथित रूप से उससे सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराये गए बयान के आधार पर अपहरण और सामूहिक बलात्कार के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
बिरथेरी ने बताया कि महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।
मामले के बाद दुष्कर्म के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चतरा नगर की मुख्य सड़क बाधित कर दी। उन्होंने दोषियों की फौरन गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन