फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   rape in jharkhand

शर्मनाक, घर में अकेली भतीजी से किया रेप

Thu, 27 Mar 2014 03:40 PM IST
Updated Thu, 27 Mar 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
rape in jharkhand

झारखंड के अनगड़ा प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर में एक बलात्कार का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


करीब 40 साल के एक मौसा ने न सिर्फ अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की।

आरोपी अब्दुल मलिक को ग्रामीणों ने धर दबोचा और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। घटना बुधवार की है। बताया जा रहा है कि अब्दुल मलिक के साथ उसकी दो भतीजी लकड़ी चुनने महेशपुर बगान गयी थी।

छोटी भतीजी को उसने लकड़ी देकर घर भेज दिया। इसके बाद मौका देख बड़ी भतीजी के साथ जंगल में बलात्कार किया।

विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। फिर दुपट्टे से बांध कर आराम से चल दिया। इधर, लकड़ी चुनने गयी एक महिला ने लड़की की दुर्दशा देख उसे बंधन से मुक्त किया। लड़की घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों को भी सूचना मिली। उन्होंने आरोपी को एक घर में बंद कर दिया, लेकिन वह वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने पुन: उसे धर दबोचा और जम कर पिटाई कर दी, फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद का रहने वाला है, जो कई साल से महेशपुर में रह रहा है। वह अक्सर शराब के नशे में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed