फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   The Jharkhand State Vishwakarma Samaj paid tribute to the late Minister Sudivya Kumar Sonu

झारखंड: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से विश्वकर्मा समाज में शोक, श्रद्धांजलि सभा में पत्नी को मिला आश्वासन

Sun, 04 Oct 2026 04:30 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 04:30 PM IST
सार

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। समाज के प्रतिनिधियों ने उनकी पत्नी श्वेता शर्मा को परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने और हर परिस्थिति में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
The Jharkhand State Vishwakarma Samaj paid tribute to the late Minister Sudivya Kumar Sonu
श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत मंत्री की पत्नी श्वेता शर्मा शामिल हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की ओर से दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत मंत्री की पत्नी श्वेता शर्मा और सृष्टि शर्मा भी उपस्थित रहीं। इस दौरान विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों ने श्वेता शर्मा को भरोसा दिलाया कि जिस तरह समाज सुदिव्य कुमार सोनू के साथ खड़ा रहा, उससे भी बढ़कर अब उनके परिवार के साथ खड़ा रहेगा। समाज ने हर परिस्थिति में परिवार को सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: तेजस्वी का मोदी सरकार हमला, कहा- भाजपा में रहते तो हरिश्चंद्र होते; MLC चुनाव को लेकर क्या दावा किया?

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरिडीह जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह स्थित विश्वकर्मा धाम से सुदिव्य सोनू का नाम हमेशा अमर रहेगा। समाज उनके योगदान और सहयोग को कभी नहीं भूलेगा।

जिला अध्यक्ष देवकी राणा ने भी दिवंगत मंत्री के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाज उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। वहीं, महामंत्री संतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वर राणा और दुम्मा राजा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed