फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: CM Soren met the four hockey players who won gold at the Asian Games.

झारखंड: एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली चार हॉकी खिलाड़ियों से मिले सीएम सोरेन, अंगवस्त्र भेंट किया

Sun, 04 Oct 2026 05:09 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 05:09 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली झारखंड की चार हॉकी खिलाड़ियों ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को बधाई देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Jharkhand: CM Soren met the four hockey players who won gold at the Asian Games.
सीएम सोरेन के साथ विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली झारखंड की चार खिलाड़ियों ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाली खिलाड़ियों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से एशियन गेम्स की तैयारियों, प्रतियोगिता के अनुभव और उनके प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से विश्वकर्मा समाज में शोक, श्रद्धांजलि सभा में पत्नी को मिला आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने में झारखंड की बेटियों का योगदान राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और अदम्य जज्बे से देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड के खेल इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता राज्य की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी लगन और समर्पण के साथ देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मौके पर हॉकी झारखंड के डीजी विजय शंकर सिंह, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच सह झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार और महासचिव मनोज कुमार प्रसाद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed