फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Ranchi: Raiyat Visthapit Morcha Chief Ramchandra Oraon Killed in Road Accident, Angry Villagers Block Road

रांची: भीषण सड़क हादसे में रैयत विस्थापित मोर्चा अध्यक्ष रामचंद्र उरांव की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 22 Sep 2026 05:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 22 Sep 2026 05:04 PM IST
सार

पिपरवार में सीआईएसएफ जवानों को ले जा रही शिफ्ट बस और कार की आमने-सामने टक्कर में रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष रामचंद्र उरांव की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Ranchi: Raiyat Visthapit Morcha Chief Ramchandra Oraon Killed in Road Accident, Angry Villagers Block Road
सड़क हादसे में रैयत विस्थापित मोर्चा अध्यक्ष रामचंद्र उरांव की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत किचटो पंचायत के चिरैयाटांड़ में भीषण सड़क हादसे में रैयत विस्थापित मोर्चा के पिपरवार अध्यक्ष और सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी रामचंद्र उरांव (75) की मौत हो गई। दुर्घटना पिपरवार-टंडवा मुख्य ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर हुई, जहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही एक निजी शिफ्ट बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार रामचंद्र उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया।
विज्ञापन


टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
दुर्घटना सोमवार रात पिपरवार-टंडवा मुख्य सड़क पर चिरैयाटांड़ में हुई। सीआईएसएफ जवानों को लेकर जा रही निजी शिफ्ट बस अपनी दिशा में जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार 75 वर्षीय रामचंद्र उरांव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। रामचंद्र उरांव क्षेत्र में रैयत-विस्थापितों के अधिकारों की आवाज उठाने वाले प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थे। वह रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष होने के साथ-साथ कारो महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: झारखंड: कैशबैक का झांसा, फर्जी एपीके से मोबाइल हैक... साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
हादसे से पहले रामचंद्र उरांव कारो महाविद्यालय में आयोजित करम पूर्व संध्या समारोह में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद वेअपनी कार से कारो से पिपरवार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।


ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम
दुर्घटना के बाद रैयत विस्थापित मोर्चा के कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने पिपरवार-टंडवा मुख्य ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर घेराबंदी कर वाहनों का आवागमन रोक दिया।

देर रात तक सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी रही, जिससे मुख्य मार्ग पर मालवाहक और अन्य वाहनों का आवागमन घंटों बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed