फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   DRM inspects site after goods train derails in Dhanbad; track repair work underway.

झारखंड: धनबाद में कोयला लदी मालगाड़ी बेपटरी, रेलवे ने तेज किया मरम्मत कार्य; जायजा लेने पहुंचे डीआरएम

Tue, 22 Sep 2026 05:41 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 05:41 PM IST
सार

धनबाद के बाघमारा स्थित मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरने के बाद रेलवे ने मरम्मत कार्य तेज कर दिया है। आद्रा रेल मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता ने मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।
 

विज्ञापन
DRM inspects site after goods train derails in Dhanbad; track repair work underway.
रेलवे ट्रैक दुरुस्त करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनबाद जिले के बाघमारा क्षेत्र स्थित मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद रेलवे ने मरम्मत कार्य तेज कर दिया है। मंगलवार को आद्रा रेल मंडल के डीआरएम मुकेश गुप्ता ने खानुडीह स्टेशन पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वे मधुबन रेल साइडिंग पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे और बीसीसीएल अधिकारियों से घटना तथा मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन


रविवार को पटरी से उतरा था मालगाड़ी का चक्का
गौरतलब है कि रविवार को मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी का एक चक्का पटरी से उतर गया था। घटना के बाद काफी मशक्कत कर मालगाड़ी को साइडिंग से हटाया गया। इसके चलते साइडिंग में रैक लोडिंग का काम प्रभावित हुआ है। वहीं, क्षतिग्रस्त रेल पटरी को दुरुस्त करने का काम लगातार जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रांची: भीषण सड़क हादसे में रैयत विस्थापित मोर्चा अध्यक्ष रामचंद्र उरांव की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ मरम्मत कार्य की समीक्षा
डीआरएम के निरीक्षण के दौरान बीसीसीएल ब्लॉक-2 और बरोरा एरिया-1 के महाप्रबंधक समेत रेलवे के स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। डीआरएम ने अधिकारियों से घटना की जानकारी लेने के साथ साइडिंग में चल रहे मरम्मत और अन्य कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप काम पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: सर्वर डाउन होने से टली सीएम हेमंत सोरेन की पेशी: ईडी कोर्ट ने खारिज की याचिका; 24 सितंबर को तय होंगे आरोप

बेपटरी होने की वजह बताने से इनकार
डीआरएम मुकेश गुप्ता ने कहा कि मधुबन रेल साइडिंग काफी महत्वपूर्ण है और यहां काम सुचारु रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे और बीसीसीएल आपसी समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारणों से जुड़े सवाल पर डीआरएम ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed