Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi Municipal Corporation issues final notice to 45 coaching institutes and hotels

झारखंड: रांची में 45 कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों को अंतिम नोटिस, 24 घंटे का अल्टीमेटम; सील करने की चेतावनी

Wed, 25 Nov 2026 04:15 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 04:15 PM IST
सार

रांची नगर निगम ने नियमों का पालन नहीं करने वाले 45 कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों और लॉज को अंतिम स्मार नोटिस जारी किया है। 24 घंटे में दस्तावेज नहीं देने और संचालन बंद नहीं करने पर संस्थानों को सील किया जाएगा।

 

विज्ञापन
Ranchi Municipal Corporation issues final notice to 45 coaching institutes and hotels
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची में संचालित कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों और लॉज के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नियमों का पालन नहीं करने वाले 45 अन्य संस्थानों को निगम ने अंतिम स्मार नोटिस जारी किया है। सभी संस्थानों को नोटिस प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर संचालन बंद करने और स्वीकृत भवन प्लान समेत संस्थान संचालन से जुड़े जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर संस्थानों को सील कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार, झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 और झारखंड भवन उपविधि, 2016 के तहत संस्थानों के संचालन के लिए ट्रेड लाइसेंस, हॉस्टल पंजीकरण, वाणिज्यिक होल्डिंग, अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) और स्वीकृत भवन प्लान अनिवार्य है। इसके बावजूद कई संस्थान निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

इससे पहले निगम ने 10 संस्थानों को अंतिम स्मार नोटिस जारी किया था। दस्तावेज उपलब्ध कराने और नियमों का पालन करने का निर्देश दिए जाने के बावजूद संबंधित संस्थानों ने अनुपालन नहीं किया। कुछ संस्थानों की ओर से दिए गए जवाब भी संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद इन संस्थानों का संचालन बंद करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दूसरे चरण में 45 संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। इनमें हरिओम टावर और ली डिजायर कॉम्प्लेक्स, लालपुर के अलावा ईस्ट जेल रोड, सर्कुलर रोड और थड़पखना क्षेत्र के संस्थान शामिल हैं। नोटिस पाने वाले संस्थानों की सूची में फिटजी, विजन आईएएस, करियर प्वाइंट, विनय आईएएस एकेडमी, न्यूटन ट्यूटोरियल्स और आरसी डिफेंस एकेडमी जैसे नाम भी शामिल हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत भवन प्लान के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निर्धारित समय में निर्देशों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों को सील करने के साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed