फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Police 'half-encounter' in Nirsa; shooter shot in the leg.

झारखंड: निरसा में किस वारदात की फिराक में था यूपी का शूटर? पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Thu, 17 Sep 2026 08:01 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 08:01 AM IST
सार

धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पुलिस और एक शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका के पास हुई मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश निवासी सागर सिंह उर्फ शिबू पुलिस की गोली लगने से पैर में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सागर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में निरसा पहुंचा था।

विज्ञापन
Police 'half-encounter' in Nirsa; shooter shot in the leg.
घटनास्थल पर पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम पुलिस और एक शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से उत्तर प्रदेश निवासी शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने घायल शूटर को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, धनबाद में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचने की मिली थी सूचना

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला सागर सिंह उर्फ शिबू किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से निरसा पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और एक टीम का गठन कर इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व निरसा के एसडीपीओ लिलेश्वर महतो कर रहे थे।

विज्ञापन

आनंद वाटिका के पास पुलिस से हुआ सामना

पुलिस टीम संदिग्ध शूटर की तलाश करते हुए हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका के पास पहुंची। इसी दौरान पुलिस और सागर उर्फ शिबू का आमना-सामना हो गया। पुलिस के अनुसार, शूटर की ओर से फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान पुलिस की गोली सागर के पैर में लगी। गोली लगने के बाद वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे कब्जे में लिया और तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस वारदात की तैयारी में था शूटर, जांच में जुटी पुलिस

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में जांच और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सागर सिंह उर्फ शिबू आखिर निरसा में किस वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे और उसके पास हथियार या अन्य सामान मौजूद था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस सागर के आपराधिक इतिहास के साथ ही स्थानीय अपराधियों से उसके संभावित कनेक्शन की जानकारी भी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed