{"_id":"69bcff0f9da173cffc02a647","slug":"patient-commits-suicide-by-jumping-from-the-fourth-floor-of-the-hospital-chaos-ensues-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4070710-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: जमशेदपुर में अस्पताल के चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, शौच जाने के बहाने निकला था वार्ड से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: जमशेदपुर में अस्पताल के चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, शौच जाने के बहाने निकला था वार्ड से
Fri, 20 Mar 2026 02:37 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:37 PM IST
सार
Jharkhand: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती युवक ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और प्रारंभिक तौर पर नशे की लत व मानसिक स्थिति को कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल( फाइल फोटो)
विस्तार
जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय मरीज अरशद आलम ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
तेज आवाज सुनाई दी तो हुई जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, अरशद आलम को तीन दिन पहले अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह वह अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर वार्ड से बाहर निकला। कुछ ही देर बाद तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग मौके की ओर दौड़े। वहां युवक को खून से लथपथ हालत में पाया गया। जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने तुरंत उसे इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा में कार्रवाई, इलाके में तनाव
विज्ञापन
नशे की लत से जूझ रहा था युवक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक नशे की लत और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उसकी मां गहरे सदमे में है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है।