फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Monsoon gains momentum in Jharkhand; 747.2 mm rainfall recorded so far

झारखंड: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 747 मिमी बारिश दर्ज; पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 52% ज्यादा

Mon, 31 Aug 2026 10:33 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 10:33 PM IST
सार

Jharkhand News: झारखंड में एक जून से 31 अगस्त तक औसतन 747.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब छह प्रतिशत कम है। पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 52 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है, जबकि पाकुड़ में सामान्य से 52 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Monsoon gains momentum in Jharkhand; 747.2 mm rainfall recorded so far
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में इस साल मानसून का असर लगातार देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य की कई नदियां उफान पर हैं, जबकि नदी-नालों में पानी का बहाव तेज हो गया है। कई स्थानों पर कमजोर पुल और पुलिया भी बारिश का दबाव नहीं झेल सके और ध्वस्त हो गए। अभी भादो का महीना बाकी है और इस दौरान भी राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


राज्य में सामान्य से 6 प्रतिशत कम बारिश
बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो एक जून से 31 अगस्त तक झारखंड में औसतन 747.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 798.8 मिलीमीटर माना जाता है। इस लिहाज से राज्य में अब तक सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मानकों के अनुसार इसे सामान्य मानसून की श्रेणी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन


पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश
मानसून के दौरान पश्चिमी सिंहभूम में बादल सबसे अधिक मेहरबान रहे। जिले में सामान्य बारिश 807.3 मिलीमीटर होती है, जबकि इस साल अब तक 1224.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य से 52 प्रतिशत अधिक है। यानी जिले में औसत से काफी ज्यादा बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लातेहार में भी सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक
लातेहार में भी मानसून का प्रदर्शन बेहतर रहा। यहां सामान्य 813.1 मिलीमीटर के मुकाबले 1009.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 24 प्रतिशत अधिक है। राज्य के कई जिलों में बारिश सामान्य के आसपास रही। इनमें खूंटी, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, दुमका, जामताड़ा, पलामू और रामगढ़ शामिल हैं। राजधानी रांची में 882.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

कोडरमा और देवघर में 41 प्रतिशत कम बारिश
वहीं, कुछ जिलों में मानसून कमजोर रहा। कोडरमा और देवघर में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। कोडरमा में 396.5 मिलीमीटर और देवघर में 443.9 मिलीमीटर बारिश हुई। गढ़वा में 39 प्रतिशत, चतरा में 37 प्रतिशत और गिरिडीह में 35 प्रतिशत बारिश सामान्य से कम रही।

पाकुड़ में सामान्य से 52 प्रतिशत कम बारिश
गोड्डा में बारिश की कमी 30 प्रतिशत रही, जबकि हजारीबाग में सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। बारिश की कमी के मामले में पाकुड़ की स्थिति सबसे कमजोर रही। जिले में सामान्य तौर पर 901.6 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार अब तक केवल 428.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।


यह भी पढ़ें: हजारीबाग में अफीम तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल; दो गिरफ्तार

यह सामान्य से 52 प्रतिशत कम है। इसके अलावा बोकारो और साहिबगंज में 23 प्रतिशत, जबकि गुमला में 22 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। भादो में होने वाली बारिश अब राज्य के कुल मानसूनी आंकड़े को और प्रभावित कर सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed