पलामू में प्रियंका हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में बाधा बनी मौत की वजह, पांच आरोपी गिरफ्तार
Palamu Priyanka Murder Case: पलामू में प्रियंका हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर हत्या की साजिश रची गई थी। इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में सामने आए प्रियंका देवी उर्फ पूजा देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले की शुरुआत 31 दिसंबर 2025 को हुई, जब मृतका की मां ने अपनी बेटी के ससुराल से लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।
गड्ढे से बरामद हुआ शव
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर 1 जनवरी 2026 को ग्राम तुकबेरा टोला डेरीवना में एक टावर के पास स्थित गड्ढे से प्रियंका का शव बरामद किया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका गुड्डी देवी के प्रेम संबंधों में प्रियंका बाधा बन रही थी। इसी कारण दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची और इसके लिए दो लोगों को 40 हजार रुपये की सुपारी दी।
बेहोशी की दवा देकर की गई हत्या
पुलिस के अनुसार 28 दिसंबर की रात प्रियंका को बेहोशी की दवा खिलाई गई और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद सबूत छिपाने के उद्देश्य से शव को गड्ढे में दफन किया गया और ऊपर से एक मृत कुत्ता रख दिया गया, ताकि किसी को शक न हो।
पढ़ें- पूर्व टीजीएस कर्मी की नृशंस हत्या: नग्न हालत में था शव और लिंग कटा, चेहरा भी कुचला गया; हिरासत में बेटा
पांच आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
पुलिस की सख्ती के बाद मुख्य आरोपी रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका गुड्डी देवी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में रंजीत मेहता, गुड्डी देवी, सुनील कुमार, लाला कुमार और गोविन्द कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त मफलर, तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।
इस पूरे मामले के खुलासे में विश्रामपुर थाना प्रभारी शिवनाथ रंजन और उनकी टीम की अहम भूमिका रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.