फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   For the first time, 86 candidates are in the fray for the Jharkhand Chamber election

झारखंड चैंबर चुनाव में रिकॉर्ड दावेदारी: 86 उम्मीदवार उतरे मैदान में; चार हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

Sat, 05 Sep 2026 08:08 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 05 Sep 2026 08:08 PM IST
सार

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वार्षिक चुनाव को लेकर रांची में सरगर्मी तेज हो गई है। 13 सितंबर को होने वाले चुनाव में इस बार रिकॉर्ड 86 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि 4,133 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
For the first time, 86 candidates are in the fray for the Jharkhand Chamber election
मीडिया को जानकारी देते चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव अधिकारी

विस्तार

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चैंबर का वार्षिक चुनाव आगामी 13 सितंबर 2026 को राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित किया जाएगा। इस बार का चुनाव कई मायनों में खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है। चुनाव में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन

चुनाव समिति के अनुसार, इस बार कुल 86 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं, 12 सितंबर को होने वाली एजीएम में तीन नामों का चयन सर्वसम्मति से किए जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन

इस चुनाव में चैंबर के कुल 4,133 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3,545 मतदाता राजधानी रांची से हैं। बड़ी संख्या में मतदाताओं और उम्मीदवारों की मौजूदगी के कारण इस बार चैंबर चुनाव को लेकर व्यावसायिक जगत में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। करीब चार हजार मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदान स्थल पर 40 कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। इससे मतदान प्रक्रिया को तेज करने के साथ ही मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।



ये भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ का कहर: पटना समेत कई जिलों के निचले इलाके में फैला पानी, 6.65 लाख लोग प्रभावित; जानिए हाल

चुनाव समिति ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। चैंबर पदाधिकारियों और चुनाव समिति की ओर से मतदान स्थल पर भीड़ प्रबंधन, तकनीकी व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रिकॉर्ड संख्या में उम्मीदवारों और हजारों मतदाताओं की भागीदारी के कारण इस बार के चुनाव पर पूरे व्यापारिक जगत की नजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed