फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand durga puja security 6750 home guards deployment ranchi 2026

झारखंड: दुर्गा पूजा पर पुलिस अलर्ट, तैनात होंगे 6750 गृह रक्षक; 14 से 23 अक्टूबर तक संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Mon, 12 Oct 2026 10:13 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 10:13 AM IST
सार

दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए झारखंड में 6750 गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इन जवानों को 14 से 23 अक्टूबर 2026 तक 10 दिनों के लिए ड्यूटी पर लगाया जाएगा।

विज्ञापन
jharkhand durga puja security 6750 home guards deployment ranchi 2026
झारखंड पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। राज्यभर के पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी की गई है। इसके तहत पूरे राज्य में कुल 6750 गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इन जवानों को 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक 10 दिनों के लिए ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इसके अलावा पूजा पंडालों में युवा दस्ते के सदस्य भी सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

पूजा पंडालों में उमड़ेगी भीड़, सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात

राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। 14 अक्टूबर से पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की जा रही है।

विज्ञापन

सभी जिलों को गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति के निर्देश

गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महानिदेशक-सह-महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से इस संबंध में सभी जिला समादेष्टाओं को निर्देश जारी किए गए हैं। पत्र में जिलों को निर्धारित संख्या के अनुसार गृह रक्षकों को ड्यूटी के लिए बुलाने और उन्हें समय पर तैयार रखने को कहा गया है। इसका उद्देश्य स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को जरूरत के अनुसार जवान उपलब्ध कराना है, ताकि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रांची में सबसे ज्यादा 600 गृह रक्षकों की तैनाती

जारी निर्देश के अनुसार, दुर्गा पूजा के दौरान सबसे अधिक 600 गृह रक्षकों की तैनाती रांची जिले में की जाएगी। इसके अलावा जमशेदपुर और हजारीबाग में 500-500, जबकि गिरिडीह में 400 गृह रक्षक प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। राज्य के अन्य जिलों में भी निर्धारित संख्या के अनुसार जवान तैनात किए जाएंगे।

इन जिलों में गढ़वा, लातेहार, खूंटी, गुमला, चतरा, लोहरदगा, सिमडेगा, रामगढ़, कोडरमा, पलामू, दुमका, साहिबगंज और सरायकेला-खरसावां समेत अन्य जिले शामिल हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण पूजा पर जोर

प्रशासन का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में व्यवस्था बनाए रखना तथा भीड़ को नियंत्रित करना है। अतिरिक्त गृह रक्षकों की तैनाती से पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था संभालने में मदद मिलेगी। प्रशासन राज्यभर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed