Jharkhand News: स्क्रूटनी प्रक्रिया संपन्न, रांची मेयर पद के लिए 19 प्रत्याशियों के नामांकन वैध
Ranchi Mayor Election: रांची नगर निगम मेयर चुनाव में 19 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्क्रूटनी में वैध पाए गए। अब नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया होगी। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के कारण चुनाव को रोचक माना जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तहत गुरुवार को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। रांची नगर निगम में मेयर पद के लिए दाखिल किए गए सभी 19 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। इसके साथ ही सभी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए योग्य घोषित कर दिया गया है।
दस्तावेजों की हुई बारीकी से जांच
चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, स्क्रूटनी के दौरान प्रत्याशियों के आयु प्रमाण, शैक्षणिक योग्यता, शपथ पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। जांच में किसी भी प्रत्याशी के कागजात में कोई तकनीकी या कानूनी त्रुटि नहीं पाई गई।
मेयर पद के लिए योग्य घोषित प्रत्याशी
मेयर पद के लिए योग्य घोषित किए गए प्रत्याशियों में रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप, देवी दयाल मुंडा, कथरीना तिर्की, सोनू खलखो, राजेंद्र मुंडा, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, अजीत लकड़ा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रोशनी खलखो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुजीत विजय आनंद कुजूर और बीरू तिर्की शामिल हैं।
पढ़ें- Jharkhand: कोडरमा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता सैकड़ों समर्थकों संग पार्टी में शामिल
अब नाम वापसी की प्रक्रिया
चुनाव की अगली प्रक्रिया के तहत नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। नाम वापसी के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके पश्चात चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा, जिसके बाद सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से उतरेंगे।
इस बार मेयर पद के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव को रोचक माना जा रहा है। सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क, ट्रैफिक, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाएं चुनावी बहस के प्रमुख मुद्दे रहने की संभावना है। मतदाता भी प्रत्याशियों के एजेंडे और योजनाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.