Jharkhand: नवचयनित सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, CM सोरेन बोले- शिक्षा की रोशनी गांव-गांव तक पहुंचाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को लगातार रोजगार और नियुक्तियां देने के अपने संकल्प पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारजनों को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को रांची के टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित समारोह में 1,042 नवचयनित इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नियुक्त शिक्षकों में कक्षा 1 से 5 तक के लिए 274 इंटर प्रशिक्षित तथा 768 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आने वाली पीढ़ी का भविष्य अब नवनियुक्त शिक्षकों के हाथों में है। उन्होंने शिक्षकों से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शिक्षा की अलख जगाने और सरकार की आंख, कान और नाक बनकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि कई विद्यालयों में विज्ञान शिक्षकों की कमी थी, जिसे दूर करने के लिए सरकार ने विज्ञान शिक्षकों की भी भर्ती की है।
पढ़ें: झारखंड के आवासीय स्कूल में खाना खाने से सौ से अधिक छात्राएं बीमार, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
समारोह में मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। नियुक्ति-पत्र प्राप्त करने वालों में रांची के मोहन राम और प्रदीप यादव, खूंटी के दशरथ टोपनो, लोहरदगा की ऊषा डुंगडुंग, सिमडेगा के हर्षित महतो टोपनो, पलामू के रियाज अंसारी, लातेहार की स्वाती कुमारी, पूर्वी सिंहभूम के इम्तियाज अंसारी, सरायकेला के मेघनाथ कुमार तथा पश्चिमी सिंहभूम की रफत आरा सहित विभिन्न जिलों के अभ्यर्थी शामिल रहे। नियुक्ति-पत्र मिलने के बाद सभी नवचयनित सहायक आचार्यों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।