Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand minister irfan ansari controversial statement bjp complaint deepak prakash protest

झारखंड: विवादित बयान से पलटे मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा ने थाने में दी शिकायत; राज्यभर में प्रदर्शन

Sat, 07 Nov 2026 07:01 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 07 Nov 2026 07:01 AM IST
सार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी अपने कथित विवादित बयान से पलट गए हैं। भारत के हालात की तुलना बांग्लादेश और नेपाल से करने के आरोपों पर उन्होंने ऐसा कोई बयान देने से इन्कार करते हुए इसे भाजपा की साजिश बताया है।

विज्ञापन
jharkhand minister irfan ansari controversial statement bjp complaint deepak prakash protest
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी अपने कथित विवादित बयान को लेकर घिर गए हैं। भारत के हालात की तुलना बांग्लादेश और नेपाल से करने के आरोपों के बीच मंत्री ने ऐसा कोई बयान देने से इन्कार किया है। उन्होंने पूरे मामले को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश बताया है। वहीं, भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अरगोड़ा थाने में लिखित शिकायत दी और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इस मुद्दे पर पार्टी ने राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन

विवादित बयान देने से मंत्री का इन्कार

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अपने कथित बयान से इन्कार करते हुए कहा कि उन्होंने देश के हालात को बांग्लादेश या उससे भी बदतर बताने वाला कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले को भाजपा की सोची-समझी साजिश करार दिया। दरअसल, इससे पहले सामने आए एक वीडियो में मंत्री ने कहा था कि देश तबाही और बर्बादी के कगार पर पहुंच चुका है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय रहते हालात को गंभीरता से नहीं लिया तो देश में आपातकाल जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और देश के युवाओं को लेकर भी टिप्पणियां की थीं। अब मंत्री इन बयानों से इन्कार कर रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने अरगोड़ा थाने में दर्ज कराई शिकायत

मंत्री के कथित बयान को लेकर भाजपा ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रांची के अरगोड़ा थाने में लिखित शिकायत देकर इरफान अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंत्री ने 5 नवंबर को जारी वीडियो के माध्यम से देश के 40 लाख युवाओं के सड़कों पर उतरने की बात कही और सेना व सुरक्षा बलों को चुनौती दी। दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि यह बयान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर राहुल गांधी के इशारे पर दिया गया है। उन्होंने इसे देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए खतरा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यभर में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

भाजपा ने मंत्री के कथित बयान को देश में अराजकता और हिंसा भड़काने की साजिश बताते हुए राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिलों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। राजधानी रांची में डीपीएस के समीप आयोजित प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 40 लाख लोगों को सड़क पर उतारने और राहुल गांधी द्वारा उन्हें रोककर रखने की बात कहना बेहद गंभीर मामला है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो पार्टी आंदोलन करेगी। इस मामले में मंत्री के बयान से इन्कार और भाजपा की शिकायत के बाद झारखंड की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed