Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand high court contract employees regularisation ranchi municipal corporation

झारखंड: संविदा कर्मियों के नियमितीकरण पर नए सिरे से करें विचार, हाई कोर्ट ने नगर निगम को सेवा से हटाने पर रोका

Fri, 20 Nov 2026 12:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 12:42 PM IST
सार

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम में 15 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत 10 संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों और प्रोग्रामरों को राहत दी है। अदालत ने नियमितीकरण पर नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया। अंतिम निर्णय तक कर्मचारियों की सेवा जारी रहेगी और उन्हें नियमित मानदेय मिलता रहेगा।

विज्ञापन
jharkhand high court contract employees regularisation ranchi municipal corporation
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाई कोर्ट ने रांची नगर निगम में 15 वर्ष से अधिक समय से संविदा पर कार्यरत 10 कंप्यूटर ऑपरेटरों और प्रोग्रामरों के नियमितीकरण के मामले में राज्य सरकार को नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया है। अदालत ने आदेश दिया कि जब तक नियमितीकरण पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक इन संविदा कर्मियों को सेवा से नहीं हटाया जाएगा और उन्हें पहले की तरह नियमित मानदेय मिलता रहेगा।
विज्ञापन


विभागीय सचिव को मिला आदेश
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि वे याचिका को नया अभ्यावेदन मानते हुए 16 सप्ताह के भीतर इस संबंध में उचित निर्णय लें। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया कि निर्णय आने तक इन कर्मियों की सेवा बरकरार रहेगी और मानदेय का भुगतान जारी रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों के लिए 2027 में कितनी छुट्टियां, कैबिनेट ने लगाई मुहर, देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से कार्यरत कर्मी
रांची नगर निगम के 10 कंप्यूटर ऑपरेटरों और प्रोग्रामरों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने अदालत को अवगत कराया कि वे वर्ष 2006 और 2007 से निगम में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनकी संविदा अवधि को समय-समय पर आगे बढ़ाया जाता रहा। वर्ष 2013 में उनकी सेवा को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया था, जिसके बाद से वे लगातार कार्यरत हैं।

शीर्ष अदालत के फैसले का संदर्भ
सुनवाई के दौरान अदालत ने ध्यान दिलाया कि सर्वोच्च न्यायालय ने हाल के कई फैसलों में लंबे समय से लगातार काम कर रहे और स्थायी प्रकृति का कार्य करने वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर महत्वपूर्ण सिद्धांत तय किए हैं। हाई कोर्ट ने इन्हीं फैसलों के आलोक में संविदा कर्मियों के दावों पर नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed